केला

केले के पत्तों पर काले धब्बे

Deightoniella torulosa

फफूंद

5 mins to read

संक्षेप में

  • पत्तियों के किनारों पर गोल, बिन्दुओं जैसे काले धब्बे दिखाई देते हैं।
  • बाद में ये बढ़कर पत्तियों के फलक के किनारों तक फ़ैल जाते हैं जिससे वे “V” के आकृति में दिखाई देते हैं।
  • फल काले रंग से बदरंग होने लगते हैं।

में भी पाया जा सकता है

1 फसलें

केला

लक्षण

पत्तियों के किनारे के पास फलक की मुख्य शिराओं पर गोल, बिन्दुओं जैसे काले धब्बे दिखाई देते हैं। धीरे-धीरे ये धब्बे आकार में बढ़ते हैं और इनके चारों ओर किनारे पतले पीले हो जाते हैं। बड़े धब्बों का केंद्र सूख जाता है और हल्का कत्थई क्षेत्र पत्तियों के पीले किनारों के परे तक फ़ैल जाता है। इससे धब्बे “V” आकृति के दिखने लगते हैं। फलों पर, सबसे पहले फल की नोक काले रंग से बदरंग होती है जो बाद में फल के साथ असमान गहरे रंग के धब्बों या चित्तियों के रूप में बढ़ता जाता है, जिसके किनारे कभी-कभी पीलापन लिए होते हैं। कुछ किस्मों में लगभग गोलाकार लालिमा लिए हुए कत्थई धब्बे या काले केंद्र वाले धब्बे और गहरा हरा, पानी से भीगा आभामंडल देखा जाता है।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

इस रोग का कोई भी जैविक नियंत्रक ज्ञात नहीं है। गंभीर मामलों में कॉपर फार्मूलेशन जैसे कि 1% बोर्डो मिश्रण का छिड़काव किया जा सकता है।

रासायनिक नियंत्रण

हमेशा एक समेकित नज़रिये से रोकथाम उपायों के साथ-साथ उपलब्ध जैविक उपचारों को अपनाएं। गंभीर मामलों में 0.4% मैंकोज़ेब या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड के तेल आधारित शोधन का 0.2 - 0. 4% पर इस्तेमाल करना चाहिए। क्लोरोथैलोनिल या मैंकोज़ेब जैसे संपर्क कवकनाशकों और एक सर्वांगी कवकनाशक जैसे कि टेबुकोनैजॉल या प्रोपिकोनैजॉल के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि इस्तेमाल करते समय कवकनाशक ऊपर की पत्तियों तक भी पहुंचे।

यह किससे हुआ

रोग का कारण कवक डेटोनियेला टोरुलोसा है। यह केले की मृत पत्तियों में पाया जाता है और वर्षा और ओस के मौसम में नये रोगाणु उत्पन्न करता है। जैसे ही नमी कम होती है, बीजाणु छोड़ दिए जाते हैं और फिर ये हवा से फैलते हैं। इसके कारण हवा की उच्च नमी के बाद तुरंत हवा में शुष्कता वाले स्थानों में यह रोग तेजी से फैलता है। कम दूरी पर लगाए गए पौधे इस रोग के प्रसार के लिए अनुकूल होते हैं। कवक के कारण पौधे के ऊतक नष्ट हो जाते हैं जिसके कारण प्रकाश संश्लेषण के क्षेत्र में काफी कमी आ जाती है और उपज हानि होती है।


निवारक उपाय

  • यदि आपके क्षेत्र में उपलब्ध हों तो प्रतिरोधी किस्मों का इस्तेमाल करें (बाजार में कई उपलब्ध हैं)।
  • एक -दूसरे की छाया से बचाने और पत्तियों के संपर्क से बचने के लिए पौधों के मध्य पर्याप्त स्थान छोडें।
  • ध्यान रखें कि नए पौधे रोगग्रस्त पौधों से पर्याप्त दूरी पर लगाए जाएं।
  • हवा में सापेक्षिक आर्द्रता कम रखने के लिए स्प्रिंकलर से सिंचाई करने से बचें।
  • टपका सिंचाई का इस्तेमाल करें।
  • उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल करें, विशेषकर अत्यधिक नाइट्रोजन वाले उर्वरकों के इस्तेमाल से बचें।
  • संक्रमित पत्तियों को हटाकर जला दें।
  • खेत को स्वच्छ रखने के लिए पुरानी लटकती पत्तियों को हटा दें।
  • पत्तियों और फलों के प्रभावित हिस्सों को हटा कर नष्ट कर दें।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें