अन्य

सोयाबीन की डंठल का घुन

Sternechus subsignatus

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • शुरुआती वनस्पति चरणों के दौरान मुलायम टहनियों को नुकसान।
  • मादाएं अपने अंडे देने के लिए टहनियों को काटती हैं ओर तने के चारों ओर खाई जैसा बना देती हैं।
  • तने की खाई वाली जगह पर फोड़े बनना शुरू हो जाते हैं।

में भी पाया जा सकता है


अन्य

लक्षण

स्टर्नेकस सबसिगनेटस के लार्वा और वयस्क शाखाओं के नर्म ऊतकों को खाते हैं, ज़्यादातर शुरुआती वनस्पति चरणों में। मादाएं पत्तियों की डंठलों को काटती हैं और तनों में चारों ओर खाई जैसी बनाकर क्षतिग्रस्त ऊतकों के पास अपने अंडे देती हैं। वे अंडों को कटे हुए रेशों और ऊतकों के टुकड़ों से ढक देती हैं। निकलने के तुरंत बाद, लार्वा तने में घुसकर आंतरिक ऊतकों को खाना शुरू कर देते हैं, ज़्यादातर एक ही स्थान पर। जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं और तने के भीतर नुकसान पहुंचाना जारी रखते हैं, तने के खाई वाले भाग पर फोड़ा जैसा बन जाता है।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

अभी तक, कीट का कोई जैविक नियंत्रण उपलब्ध नहीं है।

रासायनिक नियंत्रण

अगर उपलब्ध हों, तो हमेशा जैविक उपचारों के साथ सुरक्षात्मक उपायों के संयुक्त दृष्टिकोण पर विचार करें। जब लार्वा टहनियों के ऊतकों मे (लगभग 30 दिन) और मिट्टी में रह रहे होते हैं, तो जनसंख्या का रासायनिक नियंत्रण संभव है। बीज और पत्तियों के कीटनाशक भी फसल की रक्षा कर सकते हैं, लेकिन वे केवल थोड़े समय तक संरक्षण प्रदान करते हैं, क्योंकि व्यस्कों के लगातार तेज़ी से निकलने से फसल वापिस संक्रमित हो जाती है।

यह किससे हुआ

स्टर्नेकस सबसिगनेटस पौधे के विकास के प्रारंभिक दौर से फसल कटने तक सक्रिय रहते हैं। कीट मिट्टी में प्रसुप्ति चरण (जब सोयाबीन पौधे उपलब्ध नहीं होते हैं) बिताते हैं। फसल काटने की अवधि से पहले, लार्वा ज़मीन पर छलांग मारकर छिप जाते हैं और सीतनिद्रा में प्रवेश करते हैं। इस दौरान, वे मिट्टी के कणों के बने कक्षों में सुरक्षित रहते हैं। एक लंबी अवधि के बाद वयस्क धीरे-धीरे मिट्टी से बाहर निकलते हैं। इनके जीवन चरण की लंबाई के कारण, वयस्क, लार्वा और अंडे के चरण आमतौर पर एक ही पौधे या क्षेत्र पर साथ-साथ उपस्थित चलते हैं।


निवारक उपाय

  • कीट आबादी को कम करने के लिए घास प्रजातियों के साथ विभिन्न तरह की फसलों का चक्रीकरण करें।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें