कैनोला

रेप बीटल

Brassicogethes aeneus

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • पत्तागोभी या कैनोले के फूलों के आसपास चमकीले काले भृंग दिखते हैं।
  • कलियों में छेद होते हैं।
  • गंभीर संक्रमण के मामलों में डंठल फली रहित रह जाती हैं।

में भी पाया जा सकता है

2 फसलें

कैनोला

लक्षण

हमले का सबसे स्पष्ट संकेत है मेज़बान पौधे के फूलों के आसपास रेंगते हुए चमकीले काले भृंगों की उपस्थिति। कलियों पर छेद दिखाते हैं कि वयस्क कीटों ने कहाँ भोजन किया है या कलियों पर कहाँ अपने अंडे दिए हैं। कलियों को गंभीर क्षति के कारण कलियाँ झड़ सकती हैं और डंठल फली रहित रह जाती हैं। फूलों में पराग वाले पुंकेसर तक ही खाए जाने के निशान नज़र आते हैं और कुछ लक्षण स्पष्ट दिखते हैं।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

बी. एनियस के विरुद्ध बैसिलस थुरिन्जियेन्सिस के मिश्रणों का इस्तेमाल कुछ सफलता के साथ किया गया है।

रासायनिक नियंत्रण

अगर उपलब्ध हों, तो हमेशा जैविक उपचार के साथ निवारक उपायों के मिलेजुले दृष्टिकोण पर विचार करें। ब्रोकोली और फूलगोभी के पौधों पर कीटनाशकों, आमतौर पर डेल्टामेथ्रिन, का छिड़काव करके जाल फसलों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ परीक्षणों से पता चला है कि लगभग पूर्ण सुरक्षा संभव है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि जाल फसल के फूल मुख्य फसल से पहले खिल जाएं, जो मुश्किल हो सकता है। बी. एनियस के नियंत्रण के लिए पायरेथ्रॉइड कीटनाशकों का उपयोग भी किया जा सकता है अगर इस रसायन के प्रतिरोध के कोई ज्ञात मामले नहीं हैं। परंतु, पायरेथ्रॉइड कीटनाशक शिकारी जीवों को भी प्रभावित करते हैं। पायरेथ्रॉइड के विकल्प के रूप में नियोनिकोटिनॉइड, इन्डोक्साकार्ब या पायमेट्रोज़ाइन के उपयोग पर विचार करें। फूल खिलना शुरू होने के बाद छिड़काव न करें।

यह किससे हुआ

जंगलों और अन्य कृषि रहित आश्रय स्थलों में सर्दियाँ बिताने के बाद वयस्क वसंत ऋतु में निकलते हैं। जब तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है तो वे सक्रियता से उड़ते हैं, और अक्सर अपने प्रजनन मेज़बानों को ढूंढने से पहले किसी भी उपलब्ध फूल के पराग पर भोजन करते हैं। कलियों पर कम-से-कम 3 मिमी लंबे अंडे दिए जाते हैं। लार्वा फूलों के पराग पर भोजन करते हैं, और लार्वा विकास के दो चरणों को पूरा करने में 9-13 दिन लेते हैं। पूरी तरह विकसित लार्वा तब ज़मीन पर गिर जाता है, और मिट्टी के अंदर छिप जाता है। बाद में नए वयस्क निकलते हैं और एक बार फिर सर्दियाँ बिताने के स्थलों की तलाश करने से पहले किसी भी उपलब्ध फूल के पराग पर भोजन करते हैं। फसलों पर बी. एनियस का स्थानिक वितरण आमतौर पर बिखरा हुआ और अनियमित रहता है।


निवारक उपाय

  • गहरी जुताई से बचें, क्योंकि इससे बी. एनियस के परजीवी मारे जा सकते हैं।
  • भृंग की उपस्थिति या कलियों में छेद के लिए पौधों की नियमित रूप से जाँच करें।
  • फूल खिलना शुरू होने के बाद कीटनाशकों का छिड़काव न करें क्योंकि पराग के भृंग कलियों से हटकर खुले फूलों पर चले जाते हैं, और कीट की बजाय परागणकर्ता बन जाते हैं।
  • चारे वाले जाल या पराग भृंगों के प्रवासन के ऑनलाइन पूर्वानुमान साधनों का इस्तेमाल करें।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें