सिट्रस (नींबू वंश)

साइट्रस तितली

Papilio demoleus

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • इल्लियां हल्की हरी कोमल पत्तियां खाती हैं।
  • ये पत्ती को किनारों से शुरू करके अंदर की और मुख्य शिरा तक खाती हैं।
  • ये कीड़े पूरे वर्ष सक्रिय रहते हैं।

में भी पाया जा सकता है


सिट्रस (नींबू वंश)

लक्षण

नवीन पत्तियां किनारों से भीतर की और खाई जाती हैं। सारी पत्तियां खाई जा सकती हैं जिसके परिणामस्वरूप टहनियों पर पत्तियां पूर्णतया समाप्त हो सकती हैं। छोटी और बड़ी साइट्रस की तितली, नींबू वंश के पेड़ों से पत्तियां पूरी तरह से समाप्त कर सकती हैं और इन्हें छेड़ने पर ये बहुत बुरी गंध छोड़ती है।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

नीबूं वंश तितली के अण्डों पर ओएनसाईट्रस की अनेक परजीवी प्रजातियों द्वारा हमला किया जाता है और अपेनटैल्स पैलिडोसिन्कटस गहन इसके लार्वा पर परजीवी होते हैं। प्यूपा की अवस्था में टेरोमलस प्यूपारम एल. भी आक्रमण करता है।

रासायनिक नियंत्रण

15 दिन के अंतराल पर फ़ेनीथ्रोथियॉन अथवा फ़ेनथियॉन का 2-3 बार छिड़काव करें। तने पर एज़ोड्रिन लगाना नींबू वंश के 10 मिमी से छोटे लार्वा के लिए विषैला होता है। युवा पेड़ों की रक्षा के लिए तने पर सिट्रिमेट लगाना प्रभावशाली रहता है। ऊपरी छिड़काव के लिए डिपेल 2x, थुरिसाइड, एंडोसल्फ़ान गीला करने योग्य चूर्ण, लैनेट घोल, आदि का उपयोग किया जा सकता है।

यह किससे हुआ

साइट्रस तितली की इल्ली के कारण ऐसा होता है। पौधशाला अवस्था में और विकसित पेड़ों की नई पत्तियों को इल्लियां खा जाती हैं। पूर्ण विकसित इल्लियां हरे रंग की होती हैं। गंभीर संक्रमण से पूरे पेड़ की पत्तियां नष्ट हो जाती हैं।


निवारक उपाय

  • साफ़ कृषि अभ्यासों का उपयोग करें।
  • चिड़ियों को खेत में रहने के लिए आकर्षित करें, जैसे खेत में T आकर का स्टैंड खड़ा करें।
  • जिन पत्तियों पर लार्वा हों और जिन पत्तियों पर अंडे दे दिए गए हों, उन्हें हाथ से चुनकर मिट्टी में गाड़ दें अथवा जला दें।
  • अंडे और लार्वा की उपस्थिति को जानने के लिए सभी आकार के पेड़ों पर वृद्धि का निरीक्षण किया जाना चाहिए।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें