मूंगफली

कालाहस्ती रोग

Bitylenchus brevilineatus

अन्य

5 mins to read

संक्षेप में

  • फलियों का रंग उड़ जाता है।
  • विकास अवरुद्ध रहता है।
  • डंठल छोटी और फीके रंग की होती हैं।
  • पौधों का विकास खेत के कुछ-कुछ हिस्सों में होता है, मूगंफली का आकार छोटा रह जाता है, फली की सतह पर भूरा-काला बदरंगपन दिखाई देता है।

में भी पाया जा सकता है

1 फसलें

मूंगफली

लक्षण

फली आकार में सामान्य से छोटी और छोटे-छोटे घावों के साथ भूरे-काले रंग की होती है। घाव आपसे में मिल जाते हैं और सतह के तीन-चौथाई हिस्से को ढक सकते हैं। फली की डंठल भी फीकी और छोटी रह जाती है। प्रभावित पौधों का विकास रुक जाता है और उनकी पत्तियाँ सामान्य से ज़्यादा हरी रहती हैं। छोटे भूरे-पीले घाव पहले नस्सों (पेग), फलियों से लगी डंठल और विकसित हो रही फलियों में दिखाई देते हैं। फली से लगी डंठल छोटी रह जाती है। बाद में, फली की सतह का रंग पूरी तरह से उड़ जाता है। संक्रमित पौधे समूह में दिखाई देते हैं। वे छोटे और सामान्य से अधिक हरी पत्तियों वाले होते हैं।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

आज तक हमें इस कीट के विरुद्ध उपलब्ध किसी भी जैविक नियंत्रण विधि के बारे में नहीं पता है। अगर आपको लक्षणों की गंभीरता या संभावना को कम करने के किसी सफल तरीके के बारे में जानकारी है, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

रासायनिक नियंत्रण

अगर उपलब्ध हों, तो हमेशा जैविक उपचार के साथ निवारक उपायों के मिलेजुले दृष्टिकोण पर विचार करें। मिट्टी में कार्बोफ़्युरन 3जी (4 किलो/हेक्टेयर) लगाने से टाइलेंचोरहाइन्चस ब्रेविलिनेटस की आबादी को कम किया जा सकता है।

यह किससे हुआ

इस बीमारी का कारण गोल कीट, टाइलेंचोरहाइन्चस ब्रेविलिनेटस है। यह रोग रेतीली मिट्टी में सबसे अधिक होता है। इस बीमारी से फसल की पैदावार बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।


निवारक उपाय

  • अगर उपलब्ध हों, तो कदिरी-3, तिरुपति 2 और तिरुपति 3 (प्रसुन्न) जैसी सहनशील किस्में लगाएं।
  • हरी खाद इस्तेमाल करें और जैविक खाद मिट्टी में डालें।
  • तेज़ गर्मी के महीनों में कम से कम 20 सेंटीमिटर की गहराई तक मिट्टी की जुताई करें।
  • मिट्टी को सूरज के समक्ष लाने से गोलकृमि मर जाएंगे।
  • इसके साथ, गर्मियों में खेत को परती छोड़ना अधिक प्रभावी रहेगा।
  • चावल या ज्वार और मक्की जैसी अन्य अनाज फसलों के साथ फसल चक्रण पर विचार करें।
  • एफ़ेलेनकॉइड एराकिडिस और बेलोनोलैमस लोंगिकॉडैटस के प्रवेश की जाँच के लिए संगरोध नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें