कपास

फूलों का गुबरैला (फ़्लावर चेफ़र)

Oxycetonia versicolor

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • फूलों और कलियों को नुकसान।
  • खाए जाने के कारण भारी रूप से संक्रमित पौधे जर्जर दिख सकते हैं।

में भी पाया जा सकता है


कपास

लक्षण

कीट प्रजनन अंगों को नुकसान के कारण पैदावार को बड़ा नुकसान पहुँचा सकता है। वयस्क गुबरैला फूलों और कलियों के भीतर मौजूद पराग, परागकोष और अन्य प्रजनन भागों को खा जाते हैं। कपास में, यह मुलायम रेशों पर हमला करता है। इन्हें बैंगन की मुलायम नई टहनियों और मेज़बान पौधों के अन्य मुलायम हिस्सों को चबाते हुए भी देखा गया है, ख़ासतौर से अपरिपक्व चरण के दौरान।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

फिलहाल कोई ज्ञात जैविक उपचार उपलब्ध नहीं है।

रासायनिक नियंत्रण

अगर उपलब्ध हो तो हमेशा जैविक उपचार के साथ निवारक उपायों के मिलेजुल दृष्टिकोण पर विचार करें। फिलहाल कोई ज्ञात रासायनिक उपचार उपलब्ध नहीं है।

यह किससे हुआ

नुकसान का कारण चेफ़र गुबरैला के वयस्क हैं। फूलों का यह गुबरैला दिन में उड़ता है और मुख्यतः पराग पर भोजन करता है। लार्वा मिट्टी में जैविक पदार्थ में विकसित होते हैं। कुछ जड़ों को भी प्रभावित करते हैं, लेकिन फसल को गंभीर नुकसान नहीं पहुँचाते। वयस्क लंबाई में 7-15 मिमी और चौड़ाई में 5-7 मिमी होते हैं। दोनों लिंग एक समान रहते हैं। शरीर सघन और अंडाकार रहता है, आमतौर पर कुछ हद तक चपटा, चटकीले रंग का और काले और सफ़ेद निशानों के साथ ज़्यादातर ईंट जैसे लाल रंग का।


निवारक उपाय

  • गुबरैला एक फसल से दूसरी फसल पर जा सकता है और कई फसलों को संक्रमित कर सकता है।
  • फसल स्वरूप में बदलाव और कीटनाशकों के निरंतर उपयोग से यह कीट मामूली नुकसान के बजाय बड़ा नुकसान पहुँचाने लगता है।
  • भविष्य के प्रकोप से बचने के लिए इस गुबरैले की ध्यानपूर्वक निगरानी और सही समय पर सूचना ज़रूरी है।
  • बैंगन में, नई टहनियों और फल के छिद्रक कीट का कीटनाशक द्वारा समय-समय पर उपयोग करके गुबरैले की आबादी को काबू में रखा जा सकता है।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें