सेब

सेब का हरितरोग पत्ती धब्बा विषाणु (क्लोरोटिक लीफ़ स्पॉट वायरस)

ACLSV

वाइरस

5 mins to read

संक्षेप में

  • पत्तियों के आकार में विकृति।
  • पत्तियों पर धब्बे।
  • पत्तियों का समय से पहले गिरना।
  • अवरुद्ध विकास।

में भी पाया जा सकता है

5 फसलें
सेब
खुबानी
चेरी
आड़ू
और अधिक

सेब

लक्षण

विषाणु की प्रजाति और पौधों की मेज़बान प्रजातियों या संक्रमित किस्म के आधार पर रोग के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। परंतु, अधिकांश किस्मों में विषाणु सुषुप्त रहता है, यानी संक्रमित पेड़ों में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। पत्तियों पर पीले धब्बे और रेखाएं इसके विशेष लक्षण हैं, जिनके कारण पत्तियाँ समय से पहले गिर सकती हैं। पेड़ों का पूरी तरह विकास नहीं होता है और इनकी अंदरुनी छाल और रोगग्रस्त कलियाँ काले रंग की होती हैं। पेड़ का शीर्ष हिस्सों से शुरू होते हुए सूखना भी विषाणु का एक लक्षण है। इसके कारण सेब की पत्तियों पर गहरे हर धंसे हुए धब्बे और टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं भी दिख सकती हैं।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

आज तक, हमें इस बीमारी के विरुद्ध उपलब्ध किसी भी जैविक नियंत्रण विधि के बारे में नहीं पता है। अगर आप लक्षणों की संभावना या गंभीरता को कम करने के लिए किसी भी सफल विधि के बारे में जानते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

रासायनिक नियंत्रण

अगर उपलब्ध हों, तो हमेशा जैविक उपचार के साथ निवारक उपायों के मिलेजुले दृष्टिकोण पर विचार करें। हमें इस बीमारी के विरुद्ध किसी भी रासायनिक नियंत्रण विधि के बारे में जानकारी नहीं है। अगर आप लक्षणों की संभावना या गंभीरता को कम करने के लिए किसी भी सफल विधि के बारे में जानते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

यह किससे हुआ

रोग ट्राइकोवायरस समूह के एक विषाणु के कारण होता है, और गुठली तथा बीज वाले फलों को प्रभावित करने वाला आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण विषाणु है। यह रोग वानस्पतिक फैलाव, कलम लगाने और ऊपरी कृषि कार्यों से फैलता है। सेब के विकास और उत्पादकता पर इस विषाणु का भयानक असर पड़ सकता है। अधिकांश संक्रमित पेड़ों पर लक्षण नहीं दिखने के कारण संक्रमित सामग्री के गलती से वितरण होने का जोखिम बढ़ जाता है। विषाणु का सेब के विकास पर भयानक असर हो सकता है और इसकी उत्पादकता 30% तक कम हो सकती है।


निवारक उपाय

  • केवल प्रतिरोधी और विषाणु से मुक्त प्रमाणित सामग्री और किस्मों की खेती करें।
  • नए बागानों में विषाणु के प्रवेश को रोकने के लिए संक्रमण से बचाव सबसे अच्छा तरीका है।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें