आम

आम का तना छेदक (स्टेम बोरर)

Batocera rufomaculata

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • छाल में छेद दिखते हैं।
  • कमज़ोर शाखाएं टूट सकती हैं।
  • पेड़ मुरझा जाते हैं।

में भी पाया जा सकता है

1 फसलें

आम

लक्षण

टहनियों की छाल को कुतर दिया जाता है और विकासशील सिरों को चबाया जाता है। छाल के हिस्से अलग हो जाते हैं। गंभीर प्रकोप के मामले में लकड़ी इतनी कमज़ोर हो जाती है कि शाखाएं टूट सकती हैं या मुख्य तना गिर सकता है। शाखाएँ, या यहाँ तक कि पूरा पेड़ भी, मुरझाया हुआ लग सकता है। छाल की दरारों में या पेड़ के आधार पर कीट का मल दिखाई दे सकता है। पेड़ की छाल में निकास छिद्र संक्रमण के संकेतक हैं। पत्तियाँ और फलों का उत्पादन भी संक्रमण से प्रभावित होगा और इससे उपज को नुकसान हो सकता है। सबसे अधिक नुकसान लार्वा के कारण होता है जो शुरू में पेड़ की उपत्वचा में घुस जाता है और फिर पेड़ की गहराई में प्रवेश कर जाता है। वयस्क हरे विकासशील सिरों और टहनियों की छाल को चबाते हैं। लार्वा तने या शाखाओं की नरम छाल में अनियमित आकार की सुरंगें खोद देते हैं। वे संवहनी ऊतकों को खाते हैं, जिसकी वजह से पोषक तत्वों और पानी के परिवहन में बाधा आती है। शीर्ष की नई टहनियाँ जल्द ही सूख जाती हैं। कई स्थानों से कीटमल निकलता हुआ दिखाई देता है और कभी-कभी छेदों में से छाल का रस रिसता हुआ नज़र आता है। अगर पौधे छोटे हैं या एक ही पेड़ पर कई लार्वा मौजूद हैं, तो शाखाएं या पूरा पेड़ मुरझा जाता है।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

कीट आबादी को प्रबंधित करने के लिए मेटारिज़ियम एनिसोप्ले या ब्यूवेरिया बेसियाना का उपयोग किया जा सकता है।

रासायनिक नियंत्रण

अगर उपलब्ध हों, तो हमेशा जैविक उपचार के साथ निवारक उपायों के मिलेजुले दृष्टिकोण पर विचार करें। जब वयस्क भृंग दिखने लगें, तो ऑर्गनोफ़ॉस्फ़ेट जैसे कीटनाशकों को मुख्य तने, शाखाओं और उभरी हुई जड़ों पर लगाना चाहिए। प्रवेश छेदों को साफ़ करें और उन्हें डाईक्लोरवॉस (0.05%) या कार्बोफ़्यूरन (3जी, प्रति छेद 5 ग्राम) के मिश्रण में भिगाई गई रूई से भरें और उन्हें मिट्टी से बंद कर दें। अपने बिलों में छिपे बड़े लार्वा को वाष्पशील तरल के इंजेक्शन या धूमन से वहीं के वहीं मारा जा सकता है। ज़मीनी स्तर से शुरू करते हुए तने पर एक मीटर ऊंचाई तक बोर्डो का लेप लगाएं, जिससे मादाओं को अंडे देने से रोका जा सके। शोषक रूई को मोनोक्रोटोफ़ॉस (36 डब्ल्यू.एस.सी. 10 मिलीलीटर, 2.5 सेंटीमीटर/ पेड़ की दर से) में भिंगोकर इस्तेमाल करें। अगर संक्रमण अधिक है, तो पेड़ के तने पर कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का लेप लगाएं।

यह किससे हुआ

नुकसान का कारण बटोसेरा रूफ़ोमैकुलाटा के लार्वा और वयस्क हैं। भृंग लंबी एंटीना के साथ 25-55 मिमी लंबे शरीर वाले और निशाचर होते हैं। मादा भृंग क्षतिग्रस्त या तनावग्रस्त पेड़ों की छाल को काटती है और यहाँ अपने अंडे देती है। कभी-कभी, मिट्टी के कटाव के कारण उभरी हुई जड़ों में अंडे दिए जाते हैं। लार्वा मुख्य तनों, बड़ी शाखाओं या उभरी हुई जड़ों की छाल के नीचे भोजन करते हैं। बाद में लार्वा लकड़ी में गहराई तक प्रवेश करते हैं और वहां प्यूपा बन जाते हैं। वयस्क निकास छेद से निकलकर टहनियों की छाल और विकासशील शीर्ष हिस्सों को खाते हैं। वयस्क 3-5 सेंटीमीटर, स्लेटी भूरे रंग के होते हैं, उनकी छाती के किनारों पर गुर्दे के आकार के दो नारंगी-पीले धब्बे होते हैं। पूरी तरह से विकसित लार्वा गहरे भूरे रंग के सिर के साथ क्रीम रंग के होते हैं और 10 सेंटीमीटर तक लंबे होते हैं। लार्वा विकास के लिए अक्सर एक साल से ज़्यादा समय की ज़रूरत होती है। लार्वा नरम लकड़ी में घुस जाते हैं, और इनके आकार के कारण, बड़ी सुरंगें पत्तियों और फल उत्पादन को प्रभावित करती हैं। प्यूपीकरण तने के अंदर होता है, वयस्क भृंग गर्मियों के अंतिम चरण के दौरान बाहर निकलते हैं। ये निशाचर होते हैं, कई महीनों तक जीवित रह सकते हैं और लंबी दूरी तक उड़ सकते हैं, और यही वजह है कि ये आसानी से फैल जाते हैं। कीट की केवल एक वार्षिक पीढ़ी है।


निवारक उपाय

  • अगर उपलब्ध हों, तो सहनशील किस्मों का प्रयोग करें।
  • छाल में प्रवेश छेदों में मौजूद लार्वा और अंडों को नष्ट करने के लिए चाकू या तार के टुकड़े का उपयोग करें।
  • फिर लार्वा को मारने के लिए छेदों को मिट्टी के तेल, कच्चे तेल या फ़ॉर्मेलिन में भिगोई हुई रूई से भरा जा सकता है।
  • गंभीर रूप से प्रभावित शाखाओं को काट दें और अत्यधिक प्रभावित पेड़ों को काट लें।
  • अपने खेत से और उसके आसपास वैकल्पिक मेज़बान पौधों को उखाड़ कर फेंक दें।
  • लार्वा को मारने के लिए लोहे के हुक या तार से प्रवेश छेदों को साफ़ करें और मिट्टी के तेल, कच्चे तेल या फ़ॉर्मेलिन में भिगोई हुई रूई से भर दें।
  • प्रभावित पेड़ों को काटना, गंभीर रूप से प्रभावित शाखाओं को काटना और वैकल्पिक मेज़बान पौधों को उखाड़ना कुछ अन्य तरीके हैं।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें