कैबेज(पत्तागोभी)

पत्तोगोभी पतंगा (ग्रेट सदर्न व्हाइट)

Ascia monuste

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • पत्तियों पर भोजन के कारण नुकसान।
  • पत्तियों के किनारों पर अनियमित आकार के छेद।

में भी पाया जा सकता है

2 फसलें

कैबेज(पत्तागोभी)

लक्षण

भोजन के माध्यम से पत्तियों को होने वाला नुकसान संक्रमण का स्पष्ट संकेत है। ग्रेट सदर्न व्हाइट बटरफ़्लाई (सफ़ेद तितली) की इल्लियाँ इस नुकसान का कारण हैं। आमतौर पर ये बाहरी भाग से शुरू करते हुए अंदर की ओर आते हुए पत्तियों के किनारों को खाती हैं। इस तरह की भोजन प्रक्रिया से पत्तियों के किनारों पर अनियमित आकार के छेद बन जाते हैं। इल्लियाँ ज़मीन से ऊपर मौजूद पौधे के सभी हिस्सों को खा सकती हैं। ये गोभी वंश की सब्ज़ियों (पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली) को भरपूर खाती हैं। पत्तियों के ऊपरी भाग पर अंडों के गुच्छों और समूहों में एक साथ भोजन करने वाली इल्लियों पर नज़र रखें। आपको खेत में वयस्क पतंगे भी दिख सकते हैं।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

बैसिलस थुरिंजिएन्सिस (बीटी) स्प्रे का उपयोग करने के बारे में सोचें, जो एक प्राकृतिक कीटनाशक है तथा मनुष्यों और लाभकारी कीटों के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ पत्तागोभी के कीट के लार्वा को मार गिराता है। नीम के पेड़ से लिए गया नीम तेल का स्प्रे इस्तेमाल करें, जो एक कुदरती विकर्षक और कीटनाशक है।

रासायनिक नियंत्रण

हमेशा निवारक उपायों के साथ जैविक या पर्यावरण के अनुकूल उपचारों को एक-साथ इस्तेमाल करें। शोध के अनुसार इनमें से अधिकांश कीटनाशक एसिया मोनस्टे को अच्छे से नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन सभी कुदरती शत्रुओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं: क्लोरेंट्रानिलिप्रोल, सायनट्रानिलिप्रोल, इंडोक्साकार्ब, स्पिनोसैड, क्लोरफ़ेनापायर, मैलाथियॉन। साथ ही, कीटनाशकों के उपयोग से प्रतिरोध विकसित हो सकता है, जिसके कारण समय के साथ इनका कीट पर असर कम होता जाता है।

यह किससे हुआ

नुकसान का कारण एसिया मोनस्टे कीट की इल्लियाँ हैं। यह बहुत ही हानिकारक कीट है जो गोभी वंश की फसलों को काफ़ी नुकसान पहुंचाती है। वयस्क मादा पत्तियों के ऊपरी भाग पर पीले, धुरीदार आकार के अंडों को समूह में देती है। ऐसा नवंबर और मई के बीच होता है, जब उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में गर्मी और बारिश रहती है। इल्लियाँ स्लेटी रंग की धारियों के साथ पीले रंग की होती हैं। ये धारियाँ उनके पूरे शरीर पर रहती हैं और छोटे काले धब्बे भी होते हैं। वयस्क नर कीट सफ़ेद होते हैं और मादा तितलियाँ मटमैले सफ़ेद से लेकर स्लेटी रंग की होती हैं। वयस्क लगभग 19 दिनों तक जीवित रहते हैं। भोजन, साथी और डिंभ के विकास के लिए अच्छी परिस्थितियों की खोज में ये लंबी दूरी तय कर सकते हैं। शोध से पता चला है कि ये कीट 16 से 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाली गीली और गर्म परिस्थितियों में सबसे ज़्यादा पनपते हैं। ठंडे मौसम और भारी बारिश के कारण उनका जीवित रहना मुश्किल हो जाता है।


निवारक उपाय

  • अगर हो सके तो प्रतिरोधी प्रजातियों या किस्मों का इस्तेमाल करें।
  • बैंगनी या लाल पत्तागोभी का रोपण करें क्योंकि ये पत्तागोभी के कीटों और पतंगों को कम आकर्षित करते हैं।
  • भोजन प्रक्रिया और अंडों के गुच्छों जैसे संक्रमण के संकेतों के लिए पौधों की नियमित निगरानी करें।
  • अगर अंडे दिखते हैं, तो उन्हें हाथ से हटा दें।
  • शिकारी कीटों और पंछियों जैसे कुदरती दुश्मनों के आश्रय को संरक्षित करके जैविक विविधता बनाए रखें।
  • कीटों को पौधों तक पहुँचने से रोकने के लिए क्यारियों को महीन कपड़े से ढक दें।
  • थाइम, सेज, और रोज़मेरी जैसी जड़ी-बूटियों, तथा गेंदा और नास्टर्टियम के साथ रोपण करके बहु-फसली खेती और साथी पौधों का रोपण करें।
  • नर पतंगों को पकड़ने और उनके प्रजनन को रोकने के लिए लुभावने जाल लगाएं।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें